आईआरसीटीसी ने एक साथ सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने की योजना तैयार की है। योजना के अनुसार गोरखपुर और आगे के स्टेशनों से चलने वाले श्रद्धालु देश के सात प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे।
इस यात्रा में यात्रियों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के साथ ही द्वारकाधीश मंदिर के भी दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रा 22 जून से शुरू होकर एक जुलाई तक नौ रात और 10 दिन की होगी। इस ट्रेन में श्रेणी अनुसार कुल 767 बर्थ होंगी।
इसमें सेकेंड एसी की 49 सीटें, थर्ड एसी की 70 सीटें और स्लीपर की 648 सीटें हैं। ट्रेन में उतरने, चढ़ने की सुविधा गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, बाराबंकी लखनऊ, कानपुर, उरई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर है।
स्लीपर में एक, दो, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18,466 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 17,350 रुपये है। थर्ड एसी में एक, दो, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज मूल्य 30,668 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 29,356 रुपये है। सेकेंड एसी में एक, दो, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज मूल्य 40,603 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 39,028 रुपये है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट
www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। फिर मोबाइल नम्बर 8595924273/ 8294814463 पर संपर्क किया जा सकता है।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन की योजना बनाई गई है। यह ट्रेन 22 जून से गोरखपुर से रवाना होगी। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
-अजीत कुमार सिन्हा, सीआरएम आईआरसीटीसी।