फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 31 मार्च को समाप्त होगी 3100 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की सेवा

Fri, 20 Feb 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोनल सेनेटरी अधिकारी ने नई निविदा प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन




गोरखपुर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में वर्तमान में 3100 सफाईकर्मी आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्यरत हैं। इनकी आपूर्ति से संबंधित स्वीकृति 31 मार्च को समाप्त होने जा रही है। इसे लेकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


कार्यालय स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के मुताबिक सीएलसी के माध्यम से प्राप्त सफाई श्रमिकों की आपूर्ति की स्वीकृति 31 मार्च तक ही वैध है। इस स्थिति को देखते हुए समस्त अधिष्ठान लिपिकों (जोन एक से पांच) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जोनल अधिकारियों के माध्यम से वर्ष 2026-27 के लिए सफाई श्रमिकों की आपूर्ति की स्वीकृति एवं नई निविदा से संबंधित पत्रावली समय से तैयार कर लें। जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि एक अप्रैल से पहले समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें