फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी पुरस्कार योजना में होइए शामिल सरकार देगी पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमी पुरस्कार योजना में होइए शामिल सरकार देगी पुरस्कार खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से इकाईयों को दिया जाएगा मंडल व प्रदेश स्तरीय पुरस्कार अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। खादी ग्रामोद्योग विभाग की \"मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना\" \"प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम\" एवं कन्सोर्शियम बैंक क्रेडिट योजना के अंतर्गत मंडल और राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एमपी मौर्य ने बताया कि 5 वर्षों की स्थापित एवं अच्छा कार्य करने वाली इकाईयों संचालक इस योजना में शामिल हो सकते हैं । उन्होंने बताया कि उद्यमी पुरस्कार योजना में जिला स्तर पर चयन समिति द्वारा चयनित इकाइयों में से मंडल स्तर पर चयनित प्रथम इकाई को 15 हजार रुपये, द्वितीय को 12 हजार एवं तृतीय को रू0 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार सहित मंडल स्तरीय प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं इन्हीं चयनित इकाइयों में से प्रदेश स्तर पर चयनित प्रथम इकाई को 40 हजार, द्वितीय को 30 हजार एवं तृतीय को 20 हजार के पुरस्कार सहित राज्य स्तरीय प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ::: 20 जून तक जमा कर सकते हैं आवेदन फॉर्म अच्छी कार्यरत इकाइयाँ विकास भवन स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से निर्धारित आवेदन फार्म लेकर दिनांक 20 जून तक जमा कर सकते है। साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए 0551-2201570, 9839450978, 9839189335 नम्बरों पर फ़ोन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें