भटहट। गुलरिया इलाके के परसौना गांव निवासी राहुल यादव के खिलाफ उसी गांव के ग्राम प्रधान जाहिद अली के प्रार्थना पत्र पर संप्रदायिक हिंसा फैलान की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाहिद अली के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि राहुल यादव गांव में जातिवाद संबंधित कुछ असामाजिक फेसबुक पर टिप्पणी किया था। प्रधान ने सोशल मीडिया का स्क्रीन शार्ट लेकर साक्ष्य के साथ एसएसपी से शिकायत की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया था। गुलरिया पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।