मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया। उनकी ओर बल प्रयोग की चेतावनी देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस की उपलब्धता की जांच की। उनके सामने गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि मौके पर बीच-बचाव कर मामले को शांत करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।