गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के नाहरपुर में मंगलवार की रात कबाड़ी के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोर उठा ले गए। चोर जिस बाइक से आए थे, वह भी चोरी की थी। पेट्रोल खत्म होने की वजह से चोर जिस चोरी की बाइक से आए थे, उसे छोड़ गए। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के नाहरपुर निवासी सतीश मद्धेशिया की गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर कबाड़ की दुकान है। मंगलवार की रात वह दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चले गए। बुधवार की सुबह उनकी बाइक नहीं थी।
वहीं, चोर गांव के बाहर दूसरी बाइक छोड़ गए थे। राहगीरों ने स्लेटी रंग की बाइक देखकर गुलरिहा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।