फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन से गिरकर सीतापुर का युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के डोमहर माफी रेलवे क्रासिंग से पूरब एक युवक ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर 112 नंबर मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी एंबुलेंस से सहजनवां सीएचसी ले गई। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फोन के माध्यम से परिजनों ने उसकी पहचान सीतापुर के बासरा गांव के शोएब के रूप में की।
विज्ञापन

रविवार को शाम छह बजे के करीब डोमहर माफी रेलवे क्रासिंग से दो सौ मीटर पूर्व एक 25 वर्षीय युवक ट्रेन से गिर कर घायल होकर तड़प रहा था। जिसे देखकर कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए और 112 नंबर और एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने किसी तरह से अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया। जब उस नंबर से बात हुई तो परिजनों ने उसका नाम शोएब (25) पुत्र जाहिर, ग्राम बासरा, थाना रामपुर मथुरा, जिला सीतापुर का बताया। पुलिस ने एंबुलेंस से सहजनवां सीएचसी पहुंचाया। घायल के सिर सहित अन्य जगहों पर चोट लगी हुई थी। चिकित्सकों ने उसेजिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें