फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शास्त्रीय गीत-संगीत ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृति कल्चरण संस्थान की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कृति कल्चरल संस्थान की ओर से रविवार को बैंक रोड स्थित सभागार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. शुभंकर डे के शिष्य मनीष कुमार त्रिपाठी ने राग पूरिया कल्याण में विलंबित एकताल में रचना होवन लागी सांझ, द्रुत त्रिताल में रचना नैनन कजरा ना डारूं और अंत में भजन रामा हो जगजीवन मोरा प्रस्तुत किया। इनके साथ तबले पर जयेंद्र सिंह व हारमोनियम पर पवन कुमार ने समुचित संगति प्रदान की। इसके बाद तबला वादक आमेय शंकर गंगानी ने अपनी स्वतंत्र तबला वादन की सशक्त प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित प्रेम शंकर गंगानी ने हार्मोनियम पर लहरा संगति प्रदान की। कार्यक्रम के आरंभ प्रो. उषा सिंह, डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, पंडित प्रेम शंकर गंगानी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार आदि दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष डॉ. शरद मणि त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उषा कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. शुभंकर डे, राजेश सिंह, डॉ. शालिनी, रमेश पांडेय, विनोद गंगानी, कन्हैया श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें