बेलीपार क्षेत्र के सियर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बरईपार गांव जाने के लिए फोरलेन सड़क पर बने कट से निकल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पीछे बैठे मोहन शुक्ला छिटक कर डिवाइडर पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
बेलीपार इलाके के सियर पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों एक ब्रह्मभोज से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृत युवक की पहचान देवरिया के नगवाखास गांव निवासी मोहन शुक्ला (22) के रूप में हुई है। जबकि, बड़हलगंज के ओझौली गांव के अभिजीत शुक्ला (40), डाईपार निवासी राज मिश्रा (23) घायल हुए हैं।
तीनों युवक एक ही बाइक से ब्रह्मभोज में कर्मकांड कराने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच वह बेलीपार क्षेत्र के सियर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बरईपार गांव जाने के लिए फोरलेन सड़क पर बने कट से निकल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पीछे बैठे मोहन शुक्ला छिटक कर डिवाइडर पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दो अन्य दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।