फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, मासूम समेत छह घायल

Fri, 15 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा। थाना क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी संदीप साहनी (38) की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वह शादी समारोह में शामिल हुए रिश्तेदारों को ऑटो से झंगहा चौराहे पर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को संदीप साहनी के भाई सूरज साहनी की शादी थी। बृहस्पतिवार को संदीप घर आए रिश्तेदारों को ऑटो से छोड़ने निकले थे। इसी दौरान झंगहा से राजधानी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली में ऑटो पीछे से जा भिड़ा। हादसे में संदीप साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे में अन्य रिश्तेदार भी घायल हो गए, जिनमें खोराबार थाना क्षेत्र के बेलवार फैलहा निवासी रामबेलास, इंद्रजीत, 5 वर्षीय आर्यन, गगहा थाना क्षेत्र के सिंघोड़वा निवासी बिन्दा देवी, खुशबू तथा झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव निवासी गुड़िया देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है।
विज्ञापन

संदीप साहनी की तीन संतानें हैं, जिनमें 9 वर्षीय पुत्री सलोनी, 4 वर्षीय पुत्र सुजीत तथा लगभग 5 माह की एक पुत्री शामिल है। हादसे के बाद पत्नी सुधा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें