फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन पर बोल्डर से टकराकर युवक घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 22 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी हाईवे पर भरवल गांव के पास टोल प्लाजा पर हादसा
विज्ञापन

मरम्मत के नाम पर रखा गया है बोल्डर, आए दिन हो रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलीपार (गोरखपुर)। क्षेत्र के भरवल गांव के पास फोरलेन टोल प्लाजा पर लगे बोल्डर से टकराकर मंगलवार की शाम एक और बाइक सवार युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रात करीब 9 बजे फोरलेन जाम कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि मरम्मत के नाम एनएचएआई के कर्मियों ने फोरलेन पर बोल्डर लगाया है। बोर्ड और रेडियम स्टीकर नहीं लगने से हर दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। बेलीपार थाना प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इस बीच दोनों लेन पर वाहनों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचएआई की लापरवाही से हर दिन बाइक सवार से लेकर अन्य वाहनों में टक्कर हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बिस्टौली बुजुर्ग के पास फोरलेन पर रखे बोल्डर से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने आधे घंटे तक फोरलेन जाम कर प्रदर्शन किया था।
मंगलवार को इससे कुछ दूर आगे भरवल के पास लगे बोल्डर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें