फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी को जबरन मोबाइल नंबर दे रहे थे युवक, पकड़े गए

Sat, 22 Apr 2023 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

खोराबार के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के घर पर शुक्रवार की रात दस बजे के करीब दो युवक बाइक से पहुंचे। दोनों युवक किशोरी के घर के खिड़की के पास पहुंचकर खटखटाने लगे। किशोरी ने खिड़की दरवाजा बाहर देखने के लिए खोला तो दोनों युवकों ने अपना मोबाइल नंबर नोट करने को बोला। किशोरी के मना करने पर धमकी देने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात दो युवक किशोरी को जबरन मोबाइल नंबर देने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। दोनों युवक खोराबार के चापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। नशे में होने की वजह से बार-बार अपना अलग-अलग नाम बता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के घर पर शुक्रवार की रात दस बजे के करीब दो युवक बाइक से पहुंचे। दोनों युवक किशोरी के घर के खिड़की के पास पहुंचकर खटखटाने लगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दस माह के मासूम के अपहरण के आरोप में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, बोली- मेरे बच्चे की शक्ल मिलती थी

किशोरी ने खिड़की दरवाजा बाहर देखने के लिए खोला तो दोनों युवकों ने अपना मोबाइल नंबर नोट करने को बोला। किशोरी के मना करने पर धमकी देने लगे। इसी बीच किशोरी के घरवाले आ गए और शोर मचा दिए। इसके बाद घर के आसपास के लोग एकत्र हो गए। युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का नाम
विज्ञापन


रमजान और बॉबी है, लेकिन वह कई बार अपना नाम अलग बता रहे हैं, इस वजह से पुष्ट नहीं है कि वह सही नाम बता रहे हैं। जांच की जा रही है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें