फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिलुआताल में नहाने गया युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, चार घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन

चिलुआताल। थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर के पास महेसरा स्थित नौका विहार फेज-3 में चिलुआताल में रविवार दोपहर नहाने गया 35 वर्षीय धर्मेंद्र निषाद गहरे पानी में डूब गए। जानकारी मिलते ही चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी कोशिश के बाद सफलता नहीं मिली। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। चार घंटे बाद युवक का शव मिल गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र निषाद, चिलुआताल के भगवानपुर नौआ टोला के रहने वाले थे। बताया गया कि धर्मेंद्र रविवार दोपहर नहाने गए थे। चिलुआताल में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारकर युवक की तलाश कराई। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ ने चार घंटे बाद युवक का शव खोज लिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें