चिलुआताल क्षेत्र के मानीराम में हुआ हादसा, घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल क्षेत्र के मानीराम स्थित जमुना प्रसाद कन्या इंटर काॅलेज के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भेजवाया, जहां डाॅक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम जंगल कौड़िया टोला भवनबारी निवासी मनीष साहनी (19) अपने दोस्त अभिषेक साहनी (22) के साथ बाइक से मंगलवार सुबह छह बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था। वह जमुना प्रसाद कन्या इंटर काॅलेज के पास पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। चिलुआताल पुलिस घायलों को मेडिकल काॅलेज भेजवाया। जहां मनीष साहनी की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
-