फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत

Wed, 10 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बाइक से शहर जाते समय बोक्टा चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


पति को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, चालक ट्रक समेत फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा (गोरखपुर)। क्षेत्र के बोक्टा चौराहे पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दंपती तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पति काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सहजनवां क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार केशोपुर निवासी गौरी शंकर कन्नौजिया 60 वर्षीय पत्नी मंतिरा के साथ बाइक से शहर जा रहे थे। दिन में करीब 11:30 बजे बोक्टा चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। ट्रक के पहिया के नीचे आने से मंतिरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरी शंकर कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें