फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां-बाप के इकलौते बेटे की करंट से मौत, 3 बेटियां और 1 बेटा अनाथ; जानिए कैसे हुआ हादसा

Tue, 21 Jul 2026 01:09 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नगर पंचायत गोला के वार्ड संख्या 11 बर्राह निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. रामजी यादव सोमवार रात करीब 11 बजे कमरे में पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़े। पत्नी सुमन यादव ने बताया कि आहट सुनकर वह उठीं तो संतोष को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। 
विज्ञापन
मृतक संतोष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 बर्राह में सोमवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक संतोष कुमार यादव पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे, तभी उन्हें तेज करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी गोला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

नगर पंचायत गोला के वार्ड संख्या 11 बर्राह निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. रामजी यादव सोमवार रात करीब 11 बजे कमरे में पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़े। पत्नी सुमन यादव ने बताया कि आहट सुनकर वह उठीं तो संतोष को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा।

तुरंत उन्हें सीएचसी गोला ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। संतोष बाहर रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। वह अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। उनके 3 बेटियां और 1 बेटा हैं। घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां और पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें