गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र में ब्लॉक मुख्यालय के पास टैंकर की चपेट में आने से महराजगंज के सिसवा निवासी टुनटुन गौड़ की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह फोरलेन पार कर रहे थे। तभी गोरखपुर से बड़हलगंज की ओर जा रही टैंकर ने टक्कर मार दिया। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी गगहा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। युवक की पहचान महराजगंज के सिसवा निवासी टुनटुन गौंड के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोटमार्टम के लिए भेज दिया गया है।