फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: डंपर से कुचलकर युवक की मौत, घरवालों से नाराज होकर 10 दिन बाद लौटा था घर

Thu, 29 Jun 2023 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

पादरी बाजार चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि जिस डंपर से हादसा हुआ है, उसकी पहचान कर ली गई है। तारामंडल निवासी एक शख्स के नाम पर डंपर है। डंपर से रात में मिट्टी को शाहपुर इलाके में गिराया जा रहा था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक आकाश राजभर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहे के पास बुधवार की रात लगभग 2 बजे के करीब मिट्टी लदी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर मालिक और चालक के बारे में पता की है। पता चला है कि तारामंडल के निवासी के नाम पर डंपर है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के तिनकोनिया नंबर एक स्थित इस्टर्नपुर भटोलिया टोला निवासी आकाश राजभर (22) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह प्लंबर का काम करता था। बुधवार की रात 10 बजे के करीब पादरी बाजार निवासी अपने एक मित्र के साथ कहीं गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सही समय पर शुरू हो जाता उपचार तो नहीं जाती मधुमती की जान, सूचना देने में कर दी देरी

उसे घर छोड़ने के बाद रात 2 बजे के करीब बाइक से पादरी बाजार के आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि असुरन से पादरी बाजार की तरफ आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी डंपर ने आकाश को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आकाश लगभग 10 दिन से अपने घर नहीं जा रहा था।

विज्ञापन

घरवालों से था नाराज

बताया जा रहा कि पिता ने मोहल्ले के लड़कों के साथ घूमने से मना किया और खराब लत की वजह से उसे बाहर भेजना चाह रहे थे, जिसके लिए डांट फटकार लगाई थी। इसी से नाराज होकर आकाश घर नहीं जा रहा था। पादरी बाजार में एक प्रापर्टी डीलर के ऑफिस पर रहता था।

इसे भी पढ़ें: युवक की खेत में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या उलझी पुलिस

बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे के करीब 10 दिन बाद घर पहुंचा और मां से माफी मांगी। कहा कि अब गलती नहीं करेंगे। उसके बाद घर से निकल गया। दो बजे के करीब मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।

पादरी बाजार चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि जिस डंपर से हादसा हुआ है, उसकी पहचान कर ली गई है। तारामंडल निवासी एक शख्स के नाम पर डंपर है। डंपर से रात में मिट्टी को शाहपुर इलाके में गिराया जा रहा था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें