फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शादी से इनकार करने पर युवक ने की खुदकुशी, इस आरोप में जा चुका था जेल

Wed, 02 Feb 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक प्रेमिका को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में दो महीने जेल में भी था। हालांकि, परिवार वाले अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
मोनू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में सोमवार की रात प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर मोनू (22) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसने छत के कुंडे से दुपट्टा का फंदा बनाया था। युवक प्रेमिका को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में दो महीने जेल में भी था। हालांकि, परिवार वाले अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोनू क्लीनिक पर काम करता था। सोमवार रात खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। मंगलवार सुबह डॉक्टर उसके घर पहुंचे और बोले कि वह फोन नहीं उठा रहा है। इस पर मोनू की बहन उसके कमरे में गई और दरवाजा खटखटाई तो अंदर से आवाज नहीं आई।

खिड़की से झांकी तो देखा कि मोनू फंदे से लटक हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया।  वह दो भाइयों में छोटा था। पिता मुंबई में पेंट पालिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खजनी पुलिस ने बताया कि युवक लड़की को बहलाकर भगाने के आरोप में जेल जा चुका था। उसके गांव आने के बाद प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ दिया था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें