फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में पीटकर युवक की हत्या, पड़ोसियों से था नाली विवाद

Mon, 26 Dec 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रात एसपी के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी नाथ मनोज अवस्थी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक विशंभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के फरदहनी गांव में रविवार रात करीब आठ बजे विशंभर चौरसिया (35) की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि नाली के विवाद में पड़ोसियों ने वारदात की है। उधर, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सोमवार सुबह पीड़ित को थाने आने की सलाह देकर लौट आई। रात करीब 11 बजे वारदात की सूचना एसपी नार्थ मनोज अवस्थी को मिली तो उन्होंने पुलिस को मौके पर भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुरेश चौरसिया का बेटा विशंभर चौरसिया मजदूरी करके जीवनयापन करता था। रविवार की रात आठ बजे के करीब विशंभर घर पर था। इसी दौरान पड़ोसी छत से नाली में पानी गिरा रहे थे। पानी के कुछ छींटे विशंभर के ऊपर गिर गए। इसका उसने विरोध किया।

विशंभर के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि इसी बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया। पड़ोसियों ने लाठी डंडा लेकर विशंभर पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने की वजह से विशंभर जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। आनन फानन घरवाले उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विशंभर की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने फिर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने टालमटोल किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के आला अफसरों को सूचना दी।

देर रात एसपी के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी नाथ मनोज अवस्थी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें