फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सच्ची सेवा में लगे हैं ये लोग, 15 हजार परिवारों तक पहुंचाई मदद

Sun, 17 May 2020 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • भारतीय युवक संघ ने 15 हजार परिवारों तक पहुंचाई मदद
  • लॉकडाउन में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में खाद्य सामग्री का किया वितरण
विज्ञापन
खाद्य सामग्री वितरण के लिए ले जाते भारतीय युवक संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वही दूसरों की मदद कर सकता है, जो दर्द के एहसास को समझता है। बेहतरीन तोहफा है मदद कर देना और जिसकी भी करो तुम हद कर देना। किसी शायर की ये पंक्तियां शहर के भारतीय युवक संघ पर खूब फब्ती हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में ये संगठन सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर जरूरतमंदों की सच्ची सेवा में लगा। लगातार 50 दिनों से युवाओं का ये संगठन शहर से लेकर देहात में रहने वाले करीब 15000 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित कर चुका है।

टाउनहाल स्थित आवास में रहने वाले भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बताया कि लॉकडाउन के पहले चरण के बाद से ही जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ करने की इच्छा मन में हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीन चरणों में बांटी राहत सामग्री

भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह आगू। - फोटो : अमर उजाला।
बस फिर क्या था, संघ से जुड़े सदस्यों को नेक काम में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। राशन वितरण की पूरी सामग्री परिवार की ओर से वहन की गई। उनकी पैकिंग से लेकर वितरण तक काम संगठन से जुड़े युवाओं ने किया। भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और बरसात में भी ये सिलसिला जारी रहा।

खासकर ग्रामीण इलाके हमारे मेन फोकस में थे। इसी का नतीजा रहा कि खजनी, पिपरौली और उन्वल नगर पंचायत के तकरीबन 90 प्रतिशत ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई।

पहला चरण - 3500 परिवार, दूसरा चरण- 7000 परिवार, तीसरा चरण- 4500 परिवार

भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से रोजाना कमाने और खाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही थी। काम बंद होने की वजह से उन्हें भोजन नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री वितरण करने का निश्चय किया गया। जो पूरे लॉकडाउन के दौरान जारी रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें