फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोरखपुर आने वाले हैं CM योगी: गोरखनाथ मंदिर में तमंचा लेकर घुस रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

Sat, 15 Jul 2023 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक के बैग से तमंचा तो मिला है, लेकिन कारतूस नहीं मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम गोरखनाथ मंदिर के मेन गेट से बैग में तमंचा लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक दस साल के बेटे के साथ बिहार से आया है।
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से आया है। किसी ने उसके बैग में तमंचा रख दिया होगा। खुफिया एजेंसी की मदद से पुलिस युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। युवक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण के मठिया गांव निवासी ऑटो पार्ट्स के व्यापारी सुबोध मिश्रा के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षवासियों के बीच आज तीन दिन तक रहेंगे सीएम योगी, जानिए इनका पूरा शेड्यूल
विज्ञापन


सुबोध मिश्रा शुक्रवार की शाम चार बजे गोरखनाथ मंदिर परिसर में दस साल के बेटे के साथ प्रवेश कर रहा था। गेट पर तलाशी के दौरान उसकी बैग से पुलिस को तमंचा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गोरखनाथ थाने लाकर पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह गोलघर के काली मंदिर के पास से ऑटो पार्ट्स का सामान लेने आया था। बेटे ने गोरखनाथ मंदिर जाने की इच्छा जताई तो इधर आ गया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक के बैग से तमंचा तो मिला है, लेकिन कारतूस नहीं मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें