जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत के बाद जगदीशपुर चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, एम्स क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के परिजन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जगदीशपुर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर बाद आरोपी राजू पासवान को माड़ापार फोरलेन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।