फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकलज्जा के डर से केस नहीं दर्ज करा रही थी महिला, वीडियो वायरल की धमकी पर केस हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। बताया जा रहा है कि लोकलज्जा के डर से महिला केस नहीं दर्ज करा रही थी। लेकिन, आरोपी की ओर से वीडियो वायरल करने की धमकी देने के बाद महिला ने पति को घटना के बारे में जानकारी देते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति बाहर रहकर कमाता है। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि 10 मई की शाम सात बजे महिला घर में अकेले थी और दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़ दिए और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। महिला ने घटना के बारे में अपने पति को बताया तो पति ने आरोपी युवक को फोन किया। आरोप है कि उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। बार-बार धमकी के बाद शुक्रवार को पीड़िता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें