फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 26 Sep 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के बिशूनपुरवा में शुक्रवार शाम एक युवक ने घर में फंदे के सहारे शव लटका हुआ मिला। परिजन उसे लेकर एम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिशूनपुरवा निवासी राजेश पासवान (42) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए एम्स ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से घटना की जानकारी ली। परिजन के अनुसार, राजेश नशे का आदी था। उन्होंने बताया कि वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें