फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माफिया विनोद के ध्वस्त मकान का सामान चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के मोगलहा उर्फ सलेमपुर स्थित माफिया विनोद उपाध्याय के बुलडोजर चले मकान का सामान चोरी करते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इलाके के मोगलहा में माफिया विनोद उपाध्याय ने अवैध रूप से कोल्ड स्टोरेज की जमीन पर कब्जा कर मकान बना रखा था। तीन माह पूर्व 18 जून को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए माफिया के अपराध से कमा कर बनाए मकान पर बुलडोजर चलाकर घर में रखे सामान को एक अलग कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था। पुलिस समय-समय पर निगरानी कर रही थी। बीट कांस्टेबल ऋषिरमण उपाध्याय ने बुधवार की रात एक व्यक्ति को ताला तोड़कर घर में घुसते पकड़ लिया। उसकी पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के मणुकटिया निवासी अरविंद पुत्र महातम के रूप में हुई।
पूछताछ में पता चला कि उसे नशे की लत है। इससे पहले भी यहां से सामान चोरी कर एक खंडहर में छिपा रखा था। गुलरिहा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर चोरी की स्टील की दो कढ़ाही, लोहे का हथौड़ा और दो सीलिंग फैन बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें