फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर जीजा साले के बीच हुआ विवाद, नाराज युवक ने खाया जहर

Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में गुरुवार को जहर खाकर तड़प रहे युवक को देखकर लोगों ने भटहट पुलिस को सूचना दी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के भाई की बातों से आहत होकर जहर (सल्फास) खा लिया है। पुलिस ने उसकी जेब से सल्फास की पुड़िया बरामद किया। दरोगा रामानुज और सिपाही दीपक ने युवक को स्थानीय अस्पताल भेजा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के कोतवाली इलाके के पनेवा गांव के संदीप (28) की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलो गांव निवासी रामनगीना कन्नौजिया की बेटी सीमा से हुई है। रामनगीना कन्नौजिया की मौत इसी माह हो गई थी। बुधवार को ब्रह्मभोज था।

ब्रह्मभोज में मृतक का दामाद संदीप भी आया था। पत्नी को साथ ससुराल लेकर जाने की बात पर संदीप और उसके साले विंद्रेश में कहासुनी हो गई। इसी दौरान विंद्रेश ने संदीप को कुछ अपशब्द कह दिया। इससे नाराज होकर संदीप सुबह घर जाने के लिए ससुराल से निकला और भटहट कस्बा पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने बताया की पत्नी के भाई के अपशब्दों से आहत होकर उसने जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें