फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक को कार सवारों ने रोककर पीटा, हवाई फायरिंग

Fri, 07 Jan 2022 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर खोराबार राहुल कुमार सिंह का कहना हैं कि दोनों लोगों के बीच कैंट थाने में एक क्लिनिक को लेकर विवाद हैं। रंजीत सिंह से तहरीर मिली हैं। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के सिक्टौर स्थित वास्तु बिहार के पास बृहस्पतिवार की रात 9.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाई टोला निवासी रंजीत सिंह को कार सवारों ने मारा पीटा है। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रंजीत सिंह अपने एक मित्र के साथ तारामंडल में एक क्लीनिक चलवाते हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। आरोप है कि रंजीत सिंह रात में अपने घर के पास मौजूद थे, तभी एक कार में सवार छह लोग मौके पर पहुंच गए। दुकान के विवाद को लेकर बहस करने के बाद अचानक उनकी पिटाई शुरू कर दिए और फिर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाए हैं।

इस संबंध में इंस्पेक्टर खोराबार राहुल कुमार सिंह का कहना हैं कि दोनों लोगों के बीच कैंट थाने में एक क्लिनिक को लेकर विवाद हैं। रंजीत सिंह से तहरीर मिली हैं। मामले की जांच की जा रही। हवाई फायरिंग का सबूत नहीं मिला हैं। कैंट में दोनों पक्ष को बुलाया भी गया है। वहां की कार्रवाई को देखते हुए खोराबार में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें