ममता चौहान की शादी वर्ष 2008 में विश्चकर्मा चौहान से हुई थी। उनका मायका खजनी के सुरैनी कटाया में है। पुलिस ने बताया कि ममता पिछले 14 महीने से अपने पति से अलग अपनी 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ घोसीपुरवा में किराए के मकान में रह रही थीं।
घटना के समय ममता ट्रस्ट वैली कंपनी, बैंक रोड में पार्टनरशिप का काम करके वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनके पति विश्वकर्मा चौहान ने डेक फर्नीचर के पास उन्हें गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उन्हें विनायक हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आराेपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।