फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनजान रास्ता देखकर युवक ने दी अपहरण की सूचना, बस में सुरक्षित मिला

Tue, 15 Sep 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुंबई से घर लौट रहे 38 वर्षीय युवक ने अनजान रास्ता देखकर कंट्रोल रूम में फोन कर अपहरण की सूचना दे दी। उसने बताया कि कुछ लोग उसे बस में जबरन लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तलाश शुरू की और करीब एक घंटे बाद मेडिकल कॉलेज रोड पर महराजगंज डिपो की रोडवेज बस से युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कुशीनगर के गरहिया गांव निवासी जितेंद्र चौहान तीन महीने पहले पेंट-पालिश का काम करने मुंबई गया था। शनिवार को काम पूरा होने के बाद वह घर लौट रहा था। गोरखपुर पहुंचने पर उसे कुशीनगर जाने वाली बस पकड़नी थी लेकिन वह गलती से महराजगंज जाने वाली बस में बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद रास्ता अनजान लगने पर वह घबरा गया और कंट्रोल रूम में फोन कर अपहरण की सूचना दे दी। कैंट पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो बशारतपुर के पास मिली। इसी दिशा में महराजगंज डिपो की बस जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कंडक्टर से संपर्क किया। कंडक्टर ने बस में एक युवक के होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज रोड पर मोगलहा के पास बस रुकवाकर जितेंद्र को बरामद कर लिया।
सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद के मुताबिक, पूछताछ में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई। रास्ते की जानकारी न होने और बस के दूसरी दिशा में जाने से घबराकर उसने अपहरण की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें