फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कत्ल: बरात में खाने के दौरान विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; कपड़े पर भोजन गिरने से शुरू हुआ झगड़ा

Sat, 09 May 2026 08:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में बरात में खाने के दौरान विवाद हो गया। युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। कपड़े पर भोजन गिरने से झगड़ा शुरू हुआ। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद के बाद मनबढ़ युवकों ने एक युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना बिछिया स्थित ताड़ीखाना इलाके के बघेल मैरिज लान की है, जहां बरात में भोजन के दौरान कपड़े पर खाना गिरने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कालोनी स्थित पानी टंकी के पास रहने वाले युवक की बरात बिछिया स्थित मैरिज लान में आई थी। रात में बराती भोजन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के कपड़े पर भोजन गिर गया, जिसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच कुछ युवकों ने सुमित कुमार के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकूबाजी की घटना होते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग घायल सुमित को लेकर तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

 

बताया जा रहा है कि सुमित कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। उसकी मां रेलवे में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार बदहवास हो गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

 
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें