फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर से युवक हुआ लापता, फोटो वायरल कर लगा हत्या का आरोप

Wed, 28 Jul 2021 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

झंगहा इलाके का मामला, हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, फर्जी मानी जा रही सूचना, लापता युवक के दिल्ली रवाना होने की सूचना, पुलिस टीम भी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के बेलवा गांव निवासी 25 वर्षीय अमित उर्फ शनिदेवल मंगलवार को रहस्यमय हाल में लापता हो गया। इसी दौरान पुलिस को खून लगा एक शख्स का फोटो भेजकर हत्या की सूचना दे दी गई। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस दौड़ पड़ी।

विज्ञापन


हालांकि जांच में पता चला है कि शनिदेवल जिंदा है और वह दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगी है। फर्जी सूचना और जालसाजी करने के मामले में उस पर कार्रवाई हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, अमित की शादी झंगहा थाना क्षेत्र के पलिपा गांव में रामनयन की पुत्री पूजा के साथ हुई थी। अमित द्वारा शादी अपनी मर्जी से किया गया था। शादी के बाद से वह अपनी ससुराल में ही रहता था।

मंगलवार को अपने घर बेलवा से यह कहकर निकला की, मैं बाजार जा रहा हूं। उसी दिन रात को उसके साले राजकुमार के मोबाइल पर अनजान नंबर से एक खून लगी फोटो व्हाट्सएप पर भेजी गयी। जिसकी सूचना उसके ससुराल वालों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा था कि राजकुमार के मोबाइल पर बुधवार को फोन आया कि वह जिंदा है। अभी तक उपरोक्त अमित के बारे में जीवित है या नहीं की वास्तविक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। अमित के मां बाप अनहोनी का आशंका जाहिर कर रहे हैं। रहस्यमयी सूचना पर परिवार परेशान है।

साले के मोबाइल पर अनजान नंबर से बीभत्स फोटो देखकर लोग हैरान है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जिस युवक के मौत के बारे में जानकारी दी जा रही है। उसके जिंदा होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम लगी है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें