गोरखपुर जिले के बेलघाट में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फौजी बस सर्विस नामक बस सिसवा से गोरखपुर के लिए चलती है, बुधवार सुबह बस सिसवा बाबू से निकलने के बाद जैसे ही राधा स्वामी सत्संग भवन बेलघाट के पास पहुंची की मोड़ के पास बस का कंडेक्टर नीचे गिर गया।
लोग जबतक चिल्लाकर बस को रुकवाते, उससे पहले ही बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे तत्काल मौके पर ही कंडेक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्येंद्र कुमार (23) पुत्र राम आशीष निवासी रसूलपुर बाबू थाना बेलघाट के रूप में हुई है।
बस मालिक गोरखनाथ पुत्र रामनरेश ग्राम एकौना खुर्द थाना बेलघाट ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस घटना की तहरीर भी बस मालिक ने ही दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस और बस का ड्राइवर दोनों पुलिस के कब्जे में हैं।