फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हाथ-पैर बांधकर फेंका युवक मिला, नाबालिग के अपहरण का है आरोपी

Sat, 01 Oct 2022 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक की ननिहाल पास में ही होने की वजह से लोगों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने उसे पिटाई के बाद मरा समझकर फेंका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के ठाकुरनगर नंबर एक में नहर के पास शुक्रवार सुबह हाथ-पैर बांधकर फेंके गए युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। युवक पर नाबालिग के अपहरण का आरोप है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


युवक की पहचान ठाकुरनगर नंबर एक निवासी शनि के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह स्थानीय लोग तालाब की ओर गए तो देखे के एक युवक फेंका गया है, जिसके हाथ-पैर बांधे हुए थे।

युवक की ननिहाल पास में ही होने की वजह से लोगों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने उसे पिटाई के बाद मरा समझकर फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनि के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। पैरों को साड़ी से बांधा गया था। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: युवक का वहशीपन देख लड़की रह गई दंग, फिर जख्मी हाल में प्रेमी पहुंचा अस्पताल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें