कौड़ीराम। बांसगांव इलाके के जयंतीपुर गांव में शनिवार को 18 वर्षीय विशाल कुमार का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिवार में उसके विवाह को लेकर बातचीत चल रही थी। दो दिन बाद लड़की पक्ष के लोगों को घर आना था। विशाल की मौत से परिवार में मातम पसर गया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जयंतीपुर निवासी रामकिशुन के दो बेटे और दो बेटियों में विशाल सबसे छोटा था। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं, जबकि विशाल मजदूरी कर परिवार की मदद करता था।