फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 23 को आएगी टीम, सेबी को ऑनलाइन भेजेगी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से 80 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बॉन्ड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चार सदस्यीय टीम तीन दिनों के लिए 23 सितंबर को नगर निगम पहुंचेगी। टीम तीन दिनों तक निगम में रहकर जरूरी दस्तावेजों को सेबी के पास ऑनलाइन भेजेगी। इसके बाद करीब 20 दिन में नगर निगम को बॉन्ड की रकम मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, चार सदस्यीय टीम 23 सितंबर को आएगी और तीन दिन तक नगर निगम में रहकर दस्तावेजों को ऑनलाइन भेजेने की प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके बाद बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और करीब 20 दिन में रकम मिलने की संभावना है।
बता दें कि नगर निगम को बॉन्ड के लिए डबल ए रेटिंग मिल चुकी है। इससे निगम को बॉन्ड की 80 करोड़ रुपये की रकम पर अपेक्षाकृत कम ब्याज देना होगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, इससे वित्तीय बोझ कम रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉन्ड से मिलने वाली रकम से जलकल भवन में कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम की योजना इस परियोजना से आय बढ़ाने की भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें