फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: जिस युवक के लिए महिला ने पति को छोड़ा, अब वही हुआ फरार

Wed, 13 Jul 2022 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दो दिन पहले पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में बेटा पैदा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा थाने में मंगलवार को पहुंची एक युवती ने प्रेमी को तलाशने की गुहार लगाई है। दरअसल, पति से विवाद के बाद युवती उसे छोड़कर आजमगढ़ से गगहा अपने प्रेमी के साथ आ गई थी। दो दिन पहले ही नवजात का जन्म हुआ, जिसके बाद से प्रेमी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। पति ने विवाद के चलते छोड़ दिया था। पहले पति से दो लड़की (2 वर्ष और 4 वर्ष) है, जिन्हें युवती अपने साथ लेकर रह रही थी। एक साल पहले पीड़िता हाटा बाजार निवासी अपने जीजा के पास आकर रहने लगी।

इसी बीच युवती का प्रेम संबंध गगहा इलाके के युवक से हो गया। हाटा बाजार में किराये पर कमरा लेकर प्रेमी युगल रहने लगे। युवती के मुताबिक, प्रेमी ने शादी का झांसा दिया था और वादा किया था, दोनों बच्चियों का भी भरण पोषण स्वयं करेगा। लेकिन, अब फरार हो गया।
विज्ञापन


दो दिन पहले पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में बेटा पैदा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें