फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक घायल

Mon, 10 May 2021 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। जिसमें कार चालक देवरिया शहर निवासी अरविंद गुप्ता पुत्र योगेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर मटियारा गांव के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी हृदयालाल गुप्ता का 24 वर्षीय बेटा दीपक गुप्ता सोमवार की सुबह घर से शौच करने गांव के बाहर देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर निकला। शौच करने के बाद वह मुख्य मार्ग पर टहल रहा था। इसी बीच देवरिया के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। 

टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। जिसमें कार चालक देवरिया शहर निवासी अरविंद गुप्ता पुत्र योगेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक किसी काम से देवरिया से मैरवा के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें