फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मातम में बदला भतीजी का गया मुंडन संस्कार

Wed, 05 May 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

चाचा की हुई मौत से भतीजी का स्थगित हुआ मुंडन संस्कार। घटना से परिवार में मचा कोहराम।
 
विज्ञापन
मृतक रविंद्र गौड़ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में मंगलवार की देर रात धर्मसिंहवा कस्बा निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की भतीजी का बुधवार को मुंडन संस्कार होना था। जिसे घटना की वजह से स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मसिंहवा निवासी 23 वर्षीय रविंद्र गौड़ पुत्र परमात्मा मंगलवार की देर रात घर के कमरे की बिजली गड़बडी को ठीक कर रहा था। उसी दौरान नंगे तार से हाथ छू जाने से करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

रविंद्र जब बिजली के कनेक्शन को सही कर रहा था तो मौके पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था जिसके कारण काफी देर तक वह तार से चिपके रह गया। मृतक के भाई वीरेंद्र गौड़ ने बताया कि जब रविंद्र की पत्नी ने इस घटना को देखा और चिल्लाई तब जाकर पूरे घर की सप्लाई काटकर तार से रविंद्र को छुड़ाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया तो रविंद्र की मृत्यु हो चुकी थी। रविंद्र की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। रविंद्र की मौत की घटना से घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। 

लोगों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी है। भाई वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार को उनकी लड़की का मुंडन संस्कार था, जिसे घटना की वजह से स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें