फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव में बिजली का केबल जोड़ रहे 25 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महावीर छपरा प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब छह बजे भौवापार निवासी शिवम शर्मा पुत्र मनोज शर्मा गांव के ही काली मंदिर के पास राजकुमार निषाद के घर का काम कर रहा था। घर का पूरा काम खत्म करने के बाद पोल से घर के केबल को जोड़ रहा था। इस दौरान ही वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवम शर्मा की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसका एक माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें