फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अनैतिक संबंध के शक में युवक की हत्या, विरोध में हाइवे जाम

Thu, 10 Feb 2022 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवत की हत्या के मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इनसेंट में मृतक, सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा के बंजारी टोला में बुधवार रात अनैतिक संबंध के शक में मनोज निषाद (35) की पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह नाराज ग्रामीणों ने गोरखपुर-देवरिया हाइवे मोतीराम अड्डा के पास जाम कर दिया।
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी के आश्वासन पर ग्रामीण सड़क से हटे। उधर, पुलिस ने पन्नेलाल और मंगेश मौर्या पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार सुबह 9 बजे से एक घंटे तक हाइवे जाम होने की वजह से आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस बीच से रुट डायवर्जन कर गाड़ियों को निकाल रही थी। मनोज मूलरूप से चौरीचौरा के रामनगर के निवासी था। बंजारी टोला में वह अपने ससुराल में रहता था। मजदूरी करके मनोज जीवन-यापन करता था।
विज्ञापन


मृतक के साले सोनू के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे मनोज निषाद मजदूरी करके लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही पन्नेलाल ने रोक लिया। उसने मनोज से कहा कि मेरे घर की महिला के बारे में तुम गलत बात क्यों करते हो। मनोज ने ऐसी किसी बात से इनकार किया, लेकिन पन्नलेलाल अपने सहयोगी मंगेश के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मरा समझकर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

मनोज निषाद अचेत हाल में कोलाहल निषाद के घर के पास पड़े थे। उनके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। जानकारी होने पर परिजन लेकर घर चले आए और सुबह उनकी मौत हो गई। मौत से नाराज घरवालों ने पन्नेलाल और मंगेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनके समर्थन में आए गांव के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर पहुंच गए और हाइवे जाम कर दिए।

पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद हाइवे से ग्रामीण हटे और पुलिस ने मौत की वजह जानने को शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने साले सोनू निषाद की तहरीर पर नामजद हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो बच्चों का पिता था मनोज

मनोज की शादी मोतीराम अड्डा निवासी रामयादल निषाद की बेटी नीता से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 13 वर्षीय पुत्री खूशबू बड़ी और मनीष 10 वर्ष छोटा। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रहकर जीवन-यापन कर रहा था।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवत की हत्या के मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें