फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी के आरोप में युवक को पीटा, पुलिस को सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। इलाके के जंगल सखनी में शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत भवन में पकड़े गए युवक पर चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उसे पीट दिया। बाद में युवक को गुलरिहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गिया। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के जंगल सखनी में शुक्रवार की सुबह तीन बजे पंचायत भवन में घुसकर चोरी करने के बाद एक व्यक्ति चहारदीवारी कूदने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया। जिसे गांव के कुछ लोगों ने देखकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसकी पहचान क्षेत्र के खुटहन खास टोला छावनी निवासी राजकुमार के रूप में हुई।
प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने चोर के पास से एक मॉनिटर, सप्लाई मोटर व एक पल्टा बरामद किया। राजकुमार तीन माह पहले अपने गांव में चोरी के आरोप में जेल जाने के बाद दो माह पहले छूटा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें