खोराबार। खोराबार पुलिस ने शुक्रवार को तमंचे व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। युवक की पहचान बेलीपार के कनईल गांव निवासी आशीष गौड़ के रूप में हुई है। रामनगर कड़जहा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव को बृहस्पतिवार देर शाम सूचना मिली कि प्यासी गांव के समीप एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में बाइक पर बैठा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। ब्यूरो