फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में हुई घटना, शिकायत करने पर मारपीट भी की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में बहन के घर शादी में शामिल होने आए युवक को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि घर में अकेला पाकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां आरोपी के बहन से शिकायत की तो उल्टे गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
घटना के दो दिन बाद पीड़िता के घर फोन करके धमकी दी तो इसकी सूचना डायल 112 दी गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी एवं पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर आरोपी युवक को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर शिकायत की है कि गोरखनाथ क्षेत्र के जामिया नगर रसूलपुर पट्टन निवासी अनिल की बहन पूनम की शादी पड़ोस के एक गांव में हुई है। अनिल अक्सर अपनी बहन के घर आता जाता है। तीन मार्च को पूनम के घर शादी में शामिल होने उसका भाई आया था।
उस दिन महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी को घर छोड़कर दवा कराने भटहट गई थी। आरोप है कि शाम तीन बजे अनिल उसके घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म किया। मां के घर आने पर बेटी आप बीती बताई तो पीड़िता आरोपी के बहन के घर शिकायत लेकर गई। इस पर पूनम, उसका भाई अनिल, राजेश व पूर्व प्रधान नरेश पीड़िता के घर आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

दो दिन बाद आरोपी युवक पीड़िता के घर फोन करके अश्लील बातें करने लगा, मना करने पर धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें