फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, चार दिन में दूसरी घटना

Mon, 13 Jun 2022 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उनवल(गोरखपुर)

सार

इंस्पेक्टर इकरार अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। सोमवार को आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उसे वायरल किया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। चार दिन के भीतर इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले कैंट पुलिस ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान खजनी के सरया तिवारी टोला तेतरिया निवासी अकरम अली उर्फ गुलबहार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर अकरम ने वायरल किया था। गांव के ही अमित सिंह ने इसे देखा और फिर ट्वीट कर सांसर रवि किशन व पुलिस को जानकारी दी। जानकारी में आते ही खजनी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें