फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगा दक्षिण भारतीय व्यंजनों का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में गेट नंबर चार के पास लगे रेल कोच रेस्टोरेंट का काम लगभग पूरा हो चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो 15 मई से यहां लोगों को मनपसंद भोजन व नाश्ता मिलने लगेगा। इस रेस्टोरेंट के संचालक ने यात्रियों के अलावा आम शहरियों को भी उनके स्वाद के अनुसार उत्तर एवं दक्षिण भारतीय व्यंजनों का भी खास इंतजाम किया है। इनका दावा है कि सोया चाप और स्पेशल डोसा का स्वाद यहां लोगों को खींच लाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने बरेली, वाराणसी, गोमतीनगर के बाद गोरखपुर में भी रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए एक कंपनी को काम सौंपा है। यह कोच रेस्टोरेंट जनवरी में ही शुरू होना था, लेकिन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के चलते इसका निर्माण रुक गया। दो महीने तक काम बंद रहने के बाद फिर अप्रैल में काम में तेजी आई।
इस कोच रेस्टोरेंट के संचालक मो. रियाज ने बताया कि रेस्टोरेंट में उत्तर व दक्षिण भारतीय व्यंजनों के अलावा चाइनिज डिश भी उपलब्ध होगी। दक्षिण भारतीय व्यंजनों के प्रति लोगों के बढ़ते लगाव को देखते हुए स्पेशल इडली, डोसा की व्यवस्था होगी। वहीं सोया चाप समेत कई अन्य व्यंजन भी लोगों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें