दिसंबर से शुरू हो रहे हैं सीबीएसई स्कूलों में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्कूलों में छह साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश कक्षा एक में नहीं हो सकेगा। साथ ही प्रवेश के समय बच्चे का आधार कार्ड भी लिया जाएगा, जिससे उसकी जानकारी यू-डायस में भरी जा सके।
बता दें कि नर्सरी से 12वीं तक के हर बच्चे की प्रोफाइल यू-डायस प्लस पर स्कूलों से अपलोड कराई जा रही है। सीबीएसई, आईसीएससीई, यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड स्कूल अभी तक यू-डायस पर बच्चों की संख्या और स्कूल से जुड़ी जानकारी ही अपलोड करते हैं। अब सभी स्कूलों से एक-एक बच्चे की प्रोफाइल 30-35 बिंदुओं पर भरी जा रही है। इसमें बच्चे का नाम, पता, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, आधार कार्ड नंबर, विद्यार्थी कोड, पिन कोड, मोबाइल नंबर, अभिभावक की ईमेल आईडी, भाषा, कास्ट, ईडब्ल्यूएस, राष्ट्रीयता, क्लास में पिछले साल की उपस्थित समेत अन्य जानकारियां भरी जानी है।
वर्जन
एक दिसबंर से स्कूलों में प्रवेश शुरू हो रहे हैं। नियम के तहत कक्षा एक में बच्चे की उम्र छह वर्ष होनी चाहिए, तभी उसे दाखिला मिलेगा। अभिभावक, बच्चों के प्रवेश के पहले उसका आधार कार्ड जरूर बनवा लें।
अजय शाही, अध्यक्ष, स्कूल एसोसिएशन गोरखपुर