फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रों ने मॉडल से दिखाए जीवन को प्रभावित करने वाले तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में मंगलवार को राष्ट्रीय ज्ञान दान दिवस पर वर्किंग मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें श्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को डीएसडब्ल्यू ने पुरस्कृत किया।

एमए प्रोजेक्ट मॉडल में भू-आकृतिक विशेषताओं पर मॉडल बनाने वाली छात्रा गायत्री को प्रथम पुरस्कार मिला। कार्स्ट स्थलाकृति का मॉडल बनाने वाली छात्रा ज्वाला द्वितीय रही। बीए में एरियल फोटोग्रामेट्री के विकास पर मॉडल के लिए प्रियांशी को प्रथम, भूमि उपयोग में रिमोट सेंसिंग के अनुप्रयोग के मॉडल पर नेहा गुप्ता और टीम को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिंह ने कहा कि यह प्रेरणा है। डॉ. स्वर्णिमा सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार किए थे। डॉ. स्वर्णिमा ने कहा कि इस तरह के मॉडल जमीनी स्तर से लेकर भविष्य की धरती तक ज्ञान नेटवर्क तैयार करने के आधार बन सकते हैं। बीए और एमए के छात्रों ने विभिन्न मॉडल से पृथ्वी पर जीवन को प्रभावित कर रहे तत्वों को बारीकी से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


जूरी सदस्यों की मदद के लिए डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. रुचिका सिंह, डॉ. दुर्गावती व डॉ दीपक प्रसाद मौजूद रहे। निर्णायकों में डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. मीतू सिंह, डॉ. प्रशांत शाही, डॉ. गिरिजेश यादव, डॉ. प्रियंका गौतम, डॉ. गरिमा शाही, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. राम कीर्ति सिंह और डॉ. रश्मि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें