फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख किसानों को सब्जियों के बीज मुफ्त देगी योगी सरकार, कृषि मंत्री ने की घोषणा

Fri, 11 Dec 2020 04:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार राज्य के 20 लाख किसानों को सब्जियों के बीज मुफ्त में देगी। सरकार की तरफ से यह कदम किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में उठाया जा रहा है। यह बातें प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं।

विज्ञापन


दरअसल, गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नियोजन विभाग और गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'पूर्वांचल के सतत विकास, मुद्दे, रणनीति और भावी दिशा' विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार व संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन कृषि मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बागवानी या सब्जियों-फलों की खेती बहुत कारगर हो सकती है। पूर्वांचल में बागवानी के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। अनाज जहां 6 माह में तैयार होता है वहीं सब्जियां 2 से 3 माह में। जरूरत इस बात की है कि किसानों को ऐसी तकनीकी की जानकारी दी जाए जिससे वे बागवानी से अधिक आय अर्जित कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के पिछड़ेपन का कारण यह है कि उन्हें सामयिक तकनीकी  जानकारी नहीं है। कृषि क्षेत्र में विविधीकरण, मल्टी क्रॉपिंग समय की मांग है। इसमें बागवानी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें