सीएम को मां की सूचना देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी और सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री को उनकी मां के निधन की जानकारी दी। सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।
वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। उस समय भी उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी थी और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।